Uncategorized

नगरी में 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 15,800 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त

बिजली ऑफिस के पास सार्वजनिक स्थान पर चल रहा था जुए का खेल,

नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी स्थित बिजली ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 15,800 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की।गिरफ्तार जुआरियों मे निक्कू सोम,पिता यशवंत सोम, 32 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, विरेन्द्र साहू, पिता मानिकराम साहू, 50 वर्ष, निवासी नगरी,भोला निषाद, पिता दिलीप निषाद, 29 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, तीरथ राम रावत,पिता राजूराम रावत, 45 वर्ष, निवासी नगरी,अश्वनी ठाकुर, पिता गेंदूलाल ठाकुर,40 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी शामिल है.थाना नगरी मे धारा: 3(2) जुआ एक्ट अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!