Uncategorized

शरद पूर्णिमा पर ग्राम अर्जुनी के रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

धमतरी। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू ग्राम अर्जुनी में संजीवनी सेवा समिति द्वारा आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण इस आयोजन में भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामधुनी के माध्यम से श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामधुनी जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
विधायक ने संजीवनी सेवा समिति के इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में गूंजा साहू पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, टिकेंद्र गजेंद्र , इन्दू मोहित ध्रुव सरपंच , रिषभ ठाकुर नेता प्रतिपक्ष आमदी , ममता ध्रुव , गोमती सिन्हा , द्रोपती ध्रुव , शत्रुघ्न साहू, गंगा सिन्हा, पंचराम, भूपेंद्र सारथी, ठाकुर राम , तेजराम सिन्हा , पुरन्दास सर्वा, संतोष ध्रुव , चंद्रकांत सिन्हा , चमन सिन्हा, गिरधारी सिन्हा श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्तिमय माहौल ने शरद पूर्णिमा के पर्व को विशेष बना दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!