Uncategorized

धोबी समाज क़े जिलाध्यक्ष बने मंगलू निर्मलकर एवं नीलू रजक

जनप्रतिनिधियों ने स्वागत कर किया सम्मान

धोबी समाज क़े जिलाध्यक्ष बने मंगलू निर्मलकर एवं नीलू रजक

जनप्रतिनिधियों ने स्वागत कर किया सम्मान

धमतरी- धोबी समाज जिला का अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर एवं महिला शाखा का जिला अध्यक्ष सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी सक्रियता एवं समर्पण के कारण पृथक एवं विशिष्ट पहचान रखने वाली समाजसेवी महिला नीलू रजक को बनाया गया है। गौरतलब है कि मंगलू निर्मलकर एक छोटे से ग्राम परखंदा से निकाल 20 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवा देते हुए समाज के लिए किए हुए उनके कार्यों के कारण आज उन्हें समाज के मुखिया के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समाज जनों द्वारा प्रदान की गई है जिसके लिए उन्होंने कहा है कि सामाजिक कार्य से साधना है जिसे निस्वार्थ रूप से निभाने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।वही धोबी चौक निवासी श्रीमती नीलू रजक को महिला शाखा का अध्यक्ष बनाए जाने से रामसागर पारा वार्ड सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है क्योंकि एक लंबे समय तक क्षेत्र के प्रत्येक सामाजिक धार्मिक तथा सार्वजनिक कार्यों में जुड़कर लोगों को अपनी सेवा उनके द्वारा प्रदान किया जाता रहा है । धोबी समाज के दोनों ही शीर्षस्थ पदाधिकारी का एक गरीमामय आयोजन के माध्यम से शाल श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया। सम्मान के सोशल पर श्रीमती नीलू रजक द्वारा कहा गया कि पद अस्थाई है सेवा का भाव को आत्म साथ करते हुए बड़ों का आशीर्वाद,स्नेह, हमजोलियों का समाज्स्य, प्रेम तथा छोटो का सहयोग को आधार बनाकर बनाएंगे एक नई पहचान। दोनों ही समाजिक जनों के जिला अध्यक्ष बनने पर स्वागत करते हुए सम्मान व्यक्त करते हुए नगर निगम के पुरुष सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि, मंगलू निर्मलकर जी एवं श्रीमती नीलू रजक के नेतृत्व में धोबी समाज उच्च उत्तर विकास की ओर आगे बढ़ेगा विशेष रूप से महिलाओं के आत्मनिर्भरता, जागरूकता तथा आत्म सम्मान की रक्षा हेतु उनके द्वारा निरंतर चलाये जा रहे अभियान एवं मिशन को एक नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी तथा सामाजिक एकता ,अखंडता एवं आपसी प्रेम ,भाईचारा को भी बल मिलेगा। सम्मान कर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी पार्षद,युगल किशोर पिंटू यादव एमआईसी सदस्य नगर निगम, शैलेश रजक पार्षद रामसागर पारा वार्ड, मुकेश शर्मा समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ,रामलाल ध्रुव, बल्ला रजक,दूज राम, वैध राज रहीम,अरमान खान,अशोक साहू,जानकी साहू, मनु रजक,अशोक साहू,चोवा राम वर्मा,नीलमणि पावरिया, प्रमुख रूप से शामिल है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!