Uncategorized

सिंध शक्ति महिला संगठन के नेतृत्व मे चेट्रीचंड के उपलक्ष पर निकाली जाएगी विशाल महिला स्कूटर रैली

सिंधी धर्मशाला में आयोजन व तैयारियों के संबंध मे हुई बैठक


धमतरी। सिंध शक्ति महिला संगठन के नेतृत्व मे एक विशाल महिला स्कूटर रैली चेट्रीचंड के उपलक्ष में अपने इष्ट देवता भगवान झूलेलाल की जयंती पर महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी। जिनके प्रेरणा स्रोत पूज्य सिंधी पंचायत है। इस उपलक्ष पर एक भव्य मीटिंग सिंधी धर्मशाला में सिंध शक्ति महिला संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में रखा गया जहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। बैठक में यह तय हुआ की 29 मार्च को भव्य महिला स्कूटर रैली बिलाई माता से मंदिर से निकाली जाएगी। जो घड़ी चौक पहुंचेगी। घड़ी चौक में विशाल इष्ट देवता की तस्वीर के समक्ष महा आरती की जाएगी। जहां सभी महिलाएं अपने हाथों में दीया लेकर अपने इष्ट देवता की पूजा करेंगे। सभी महिलाएं एक ही रंग के वस्त्र सफेद सलवार कुर्ती और केसरिया रंग की ओढऩी धारण करेंगे और सिर पर केसरिया रंग की पगड़ी रहेगी। तत्पश्चात इनका समापन सिंधी धर्मशाला आमापारा में किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश रोहरा ने कहा कि महिलाओं द्वारा भव्य रैली निकाली जाती है जो पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चित है। पूज्य सिंधी पंचायत के मुखिया चंदू जसवानी ने कहा हमारे सिंधी समाज की महिलाओं में हर त्योहार को लेकर जागरूकता बनी है और खासकर हमारे समाज में जो त्यौहार आता है उसमें महिलाएं लोग बढ़-चढ़कर भाग लेती है इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि धमतरी में इतनी बड़ी रैली स्कूटर की महिलाओं द्वारा निकाली जाती है। रोमी सावलानी ने कहा की धमतरी शहर में लगभग 10 साल से स्कूटर रैली महिलाओं द्वारा निकाली जा रही है अपने इष्ट देवता वरुण अवतार के रूप में झूलेलाल की जयंती पर यह रैली निकाली जाती है जिसका जगह-जगह स्वागत भी किया जाता है। बैठक में सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी महेश राम राखियानी अमर पिंजानी संतोष तेजवानी अशोक बुधवानी बंटी वाधवानी संजू गंगवानी महासरण प्रिया पंजवानी सिंध शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी सचिव साक्षी वाधवानी उपाध्यक्ष रोमा आहूजा शारदा चावला दिशा कामरानी प्रीति पिंजानी जया चावला सिमरन वाधवानी मुस्कान वाधवानी संगीता वाधवानी पलक सुंदरानी तान्या चावला अनीता कुकरेजा रीता धामेचा कोमल पाहुजा कोमल धामेचा सोना चदानी रिया सोनेटा दिपा जसवानी मोना वाधवानी सुनीता राहूजा सरला डोडवानी शोभा बख्तानी किरन गवालानी श्वेता नानकानी के साथ ही रायपुर शहर से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महिला विंग की श्रीमती भावना कुकरेजा अपने टीम के साथ एवं समाज सेवी राधा राजपाल भी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!