Uncategorized

मां सरस्वती ज्ञान की देवी : नंदकिशोर

बसंत पंचमी पर भजन संध्या आयोजित


धमतरी। विगत दिनों छ.ग. स्वर्णकार समाज धमतरी ने वर्ष के प्रथम पर्व बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सामाजिक भवन में सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाजजनों सहित आसपास के धर्मप्रेमी भी उपस्थित हुए थे।
माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात समाज के सभी अतिथि एवं समाज के वरिष्ठजनों जिनमें नंदकिशोर सोनी, मन्नूलाल सोनी, विजय सोनी, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा, भरत सोनी, दिलीप सोनी, कमलेश सोनी, विरेन्द्र सोनी, बाली सोनी, रवि सोनी, घनाराम सोनी, रंजन सोनी, अनिल सोनी, कम्मू सोनी, नवीन सोनी, राम सोनी, बाबा बसंत सोनी, यसवंत सोनी, छविंद्र सोनी, कन्हैया सोनी सहित समाजजनों को पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं एवं माता सरस्वती ब्रम्हा की बेटी है। रीता सोनी ओम ज्वेलर्स संचालिका ने कहा कि हिन्दू धर्म में माता सरस्वती को संगीत कला की देवी मानी जाती हंै। सरस्वती वंदना किरण सोनी ने प्रस्तुत किया। नवीन सोनी मंडली द्वारा एक से एक सुमधुर भक्तिमय भजन गाकर सभी समाजजनों को भावविभोर कर दिया। भजन के पश्चात् प्रसादी वितरण किया गया।
संचालन समाज के सचिव घनाराम सोनी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक मन्नू सोनी, विजय सोनी, भरत सोनी, बालकिशन सोनी, कमलेश सोनी, दिलीप सोनी, विरेन्द्र सोनी, बाली सोनी, रवि सोनी, घनाराम सोनी, रंजन सोनी, अनिल सोनी, कम्मू सोनी, नवीन सोनी, राम सोनी, बाबा बसंत सोनी, यसवंत सोनी, छविंद्र सोनी, कन्हैया सोनी, मनोज सोनी, घनश्याम सोनी एवं महिला मंडल से उषा सोनी, सरला सोनी, डाली सोनी, कुमुद सोनी, राजकुमारी सोनी, खुशबू,चारु सोनी, सती मन्नू , रोशनी, अनीता, मिथिला, लक्ष्मी सोनी, माधुरी सोनी, गीता सोनी, शीला सोनी, चारु सोनी, सती मन्नू, रोशनी, अनीता, मिथिला, लक्ष्मी सोनी, माधुरी घनश्याम सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!