Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया 23.50 लाख की लागत वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

नगर पालिक निगम धमतरी के अंतर्गत साल्हेवार पारा वार्ड में सुगम तालाब से रोकड़िया चौक तक आर.आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
उक्त नाली निर्माण कार्य की कुल लागत 23.50 लाख रुपये है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम धमतरी शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नाली निर्माण जैसे विकास कार्यों से नागरिकों को बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, एम.आई.सी. सदस्यगण विजय मोटवानी, नरेंद्र रोहरा, नीलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, श्रीमती विभा चंद्राकर, श्रीमती हिमानी साहू सहित वार्ड पार्षद श्रीमती रामेश्वरी कोशरे, हेमंत बंजारे, कुलेश सोनी, ईश्वर सोनकर, कैलाश सोनकर, सूरज शर्मा, गोपाल साहू एवं भागवत साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!