हरेली पर्व पर विधायक ओंकार साहू ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई

धमतरी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली के अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। विधायक साहू ने कहा कि हरेली केवल त्योहार नहीं, बल्कि किसानों और खेती-किसानी के प्रति सम्मान एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। इस दिन किसान कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से हरेली पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। विधायक ने कहा कि यह पर्व प्रदेश में हरियाली, खुशहाली और समृद्धि का संदेश लेकर आए तथा किसानों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़े, यही उनकी कामना है।
