Uncategorized

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की विजय देवांगन, शरद लोहाना व मोहन लालवानी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें


धमतरी। पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना व मोहन लालवानी ने धमतरी विधानसभा सहित समस्त जिले वासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उक्त नेताओं ने कहा कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। इस पावन पर्व पर उन्होंने कामना की है कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वृद्धि हो, व्यापार में उन्नति हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, गौ माता और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करने और गौ सेवा के लिए सदैव आगे रहना चाहिए। वहीं भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।
पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना व मोहन लालवानी ने विधानसभा सहित जिले वासियों से अपील की है कि सभी पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहाद्र्र और एकता के साथ मनाएं। समाज में सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहें और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि वे भी खुशी और उत्साह के साथ त्योहार मना सकें। अंत में उक्त नेताओं ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए और धमतरी विधानसभा सहित पूरा जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। सभी जिलेवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!