शहर के मंदिरों में हर्षोल्लास से मना अन्नकूट पर्व

धमतरी। अन्नकूट पर्व शहर के मंदिरों में पूरी आस्था एवं उल्लास से मनाया गया। इस बीच विशेष प्रसादी खिचड़ी का वितरण हुआ। गौरतलब है कि गोवर्धन पूजा अन्नकूट पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत मठमंदिर चौक स्थित जगदीश मंदिर में विशेष पूजा आरती, कर विश्व कल्याण हेतु मंगल कामना की गई। पश्चात 103 सालों से चली आ रही परंपरानुसार कई क्विंटल का विशेष खिचड़ी प्रसादी वितरण किया गया। इसे लेने भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष किरण भाई गांधी, संयोजक गोपाल शर्मा, समाजसेवी प्रीतेश गांधी, मोहन अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, हर्षद मेहता, श्याम अग्रवाल, बालकृष्ण शर्मा, दिलीप राजसोनी, लक्खूभाई भानूशाली, मदनमोहन खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद थे। हनुमान मंदिर, इतवारी बाजार मंदिर, मठमंदिर सहित अन्य मंदिरों में खिचड़ी प्रसादी वितरण किया गया। वही शाम को शहरी क्षेत्र में यादवो द्वारा गोवर्धन पूजा पर शोभायात्रा निकाली गई।