Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर से की सौजन्य मुलाकात, दीपावली की दी बधाई

धमतरी। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर से उनके निवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने दोनों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व की खुशियां साझा की गईं। विधायक ओंकार साहू ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए दीपावली को आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। इस अवसर पर परिवार के सदस्य एवं अन्य उपस्थितजनों ने भी एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!