खरेगां समस्या समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिता
विष्णुदेव साय सरकार की जनमानस के समस्याओं के समाधान का समुचित मंच है शिविर - दयाराम साहू

शासन- प्रशासन तथा जनता के बीच की दूरियां को पाटकर राहत देने हेतु सरकार का काम है सराहनीय-हितेश्वरी साहू
भरोसे की विष्णु देव की सरकार जनता का जीत रही है दिल- हिमांशु साहू
धमतरी- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार आपके द्वार की पवित्र भावना को लेकर गर्मी की भरी दोपहरी में शासन प्रशासन की जिम्मेदार अधिकारी समाधान शिविर आयोजित करते हुए मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए जनता को राहत देने का प्रयास कर रहे हैं इसमें अपनी सहभागिता प्रदान करने के लिए जनप्रतिनिधि भी निरंतर पहुंचकर अपनी सेवा दे रहे हैं खरेगां जोन के शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दयाराम साहू, जनपद सदस्य गीतेश्वरीसाहू सरपंचगण हिमांशु शेखर साहू दर्री, रामकुमार यादव सारंगपुरी, के द्वारा पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ करने की पश्चात विभिन्न ग्रामों से आए हुए लोगों की विशेष कर खसरा, बंटाकन, पानी, बिजली, सड़क, सामुदायिक भवन जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के बीच समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहे इस अवसर पर दयाराम साहू ने कहा कि अपनी सरकार से जनता की भावनाओं के अनुरूप उनकी समस्याओं को समुचित निदान करने के लिए एक मंच की आवश्यकता होती है जिसके लिए सार्थक भूमिका प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव-गांव में चलाया जा रहा यह शिविर मिल का पत्थर साबित हो रहा है। वही जनता सदस्य गीतेश्वरी साहू ने कहा कि पारदर्शी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जनता के प्रति जवाबदेही होती है जिसमें सब प्रतिशत खरा उतारते हुए प्रदेश की सरकार जनता के द्वारा तक सीधे पहुंच रही है जिसमें पंच से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का शामिल होना और इसके साथ ही प्रत्येक विभागों का लगाकर सामंजस्य के साथ कार्य करना जनता के प्रति समर्पण तथा सेवा का उत्कृष्ट नमूना पेश करता है वही ग्राम दर्री के सरपंच हिमांशु शेखर साहू ने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार को भरोसे की सरकार बताते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार का आधार स्तंभ कहा।
