जल की देवी मां गंगा की पूजा अर्चना कर पर्याप्त वर्षा तथा अच्छी फसल की कामना के साथ बोडऱा मे मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

धमतरी। बरसात से पूर्व जल की देवी मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना करते हुए पर्याप्त वर्षा तथा अच्छी फसल के लिए गंगा दशहरा कब पर्व मनाया जाता है मंगलवार को बोडरा (डी) मे सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना करते हुए दिन भर मां गंगा को तालाब के किनारे स्थापित करते हुए विशेष राम रक्षा स्त्रोत, शिव महिमा, रामायण कथा हनुमान चालीसा का दिन भर पाठ किया गया तथा भक्तों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें साधु संत समागम भी हुआ शाम के समय मां गंगा की महिमा का बखान करते हुए गंगा दशहरा व्रत की महत्ता को बताया गया। इस मंदिर के पुजारी बजरंगी बाबा ने बताया कि यह अनुष्ठान मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष धर्म अध्यात्म तथा सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है जिसमें अन्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठित संतो को आमंत्रित करते हुए शास्त्र सम्मत ज्ञान की बातों से लोगों को अवगत कराना भी इसका उद्देश्य है इसके साथ ही जल संरक्षण तथा प्रकृति प्रेम के लिए लोगों में जागृति पैदा करते हुए पर्यावरण असंतुलन को खत्म करने की भी समाज को सार्थक संदेश देना भी गंगा दशहरा की धार्मिक सार्थकता को सिद्ध करता है।
