Uncategorized

धमतरी में नालियों से गुजर रही पानी पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य जारी, महापौर ने दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश


धमतरी। शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की दिशा में महापौर रामू रोहरा की अगुवाई में पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य तेज़ी से जारी है। पहले नालियों के भीतर से गुजर रही पुरानी पाइपलाइनों के कारण पानी प्रदूषित हो जाता था, लेकिन अब इन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। लगभग 85 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से यह कार्य पूरे 40 वार्डों में किया जा रहा है. महापौर रामू रोहरा ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। वे स्वयं इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं, जिससे कार्य की गति बनी रहे और नागरिकों को जल्द ही स्वच्छ और सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
जलभराव और प्रदूषण से मिलेगा छुटकारा
पुरानी पाइपलाइनों के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और गंदे पानी की समस्या बनी रहती थी। पाइपलाइन शिफ्टिंग के बाद इन समस्याओं से निजात मिलेगी। स्वच्छ जल आपूर्ति के साथ-साथ शहर की सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी, जिससे नागरिकों को अधिक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
शहरवासियों को होगा सीधा लाभ
इस परियोजना के पूरा होने के बाद धमतरी के नागरिकों को बिना किसी रुकावट के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी वार्डों में कार्य सुचारू रूप से पूरा हो, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!