Uncategorized

भखारा में साहू समाज ने मनाई संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती

साहू समाज जागरूक समाज है.-ज्योति हरख जैन

प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

भखारा । नगर साहू समाज
भखारा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद नगर की गलियों में कलश यात्रा निकली गई। जिसमें बाजा गाजा और पटाखों के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पांडे सिरदार चौक, महावीर चौक, अटल चौक, नया बस स्टैंड मुख्य मार्ग में भ्रमण करते हुए वापस कर्मा भवन पहुंचे ।जहां मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पूर्व अध्यक्ष विनोद साहू, पुष्पलता देवांगन, पार्षद, समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ज्योति हरख जैन सहित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें मिलजुल कर समाज के बच्चों को की आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। परिवार के बड़े बुजुर्गों और माता-पिता को बच्चों के साथ समय विताकर उन्हें अच्छे बुरे का अंतर समझाना चाहिए। जब समाज के लोग सभी मिलकर आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने का प्रयास करेंगे तभी समाज मजबूत और सफल बनेगा। ज्योति हरख ने समाज के सभी लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ भखारा-भठेली बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की उन्होंने परिवार में आपकी संवाद कर नशा मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए समाज जनों को प्रेरित किया। सभा को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। हाई स्कूल स्तर में प्रथम रिषभ पिता हरेश साहू, द्वितीय दीपाली पिता जयंत कुमार साहू, तृतीय नोदित्य कुमार पिता मेघराज साहू को प्रोत्साहन राशि प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही नगर के गौरव के रूप में एमबीबीएस पर चयन होने पर गरिमा साहू पिता संतोष कुमार साहू, भारतीय सेवा में चयन होने पर दानेश्वर पिता रूकेश कुमार साहू को भी समाज द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन में नगर इकाई अध्यक्ष डमेश साहू, उपाध्यक्ष उमेद साहू, भारती साहू, सचिव शशांक साहू कोषाध्यक्ष संतोष साहू, नेमी साहू झम्मन साहू, हेमलता हिरवानी, तीज बाई साहू, सरिता साहू, उर्वशी साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश साहू, विनोद साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, हेमंत कुमार साहू, अनिल कुमार साहू, भूपेंद्र कुमार साहू रूपेश कुमार साहू, संतलाल साहू, पार प्रमुख, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रूपेश कुमार साहू, चेतन साहू तथा आभार व्यक्त डमेश साहू ने किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!