Uncategorized

टी-20 वल्र्ड कप में सट्टेबाजी : वेस्टइंडीज – जिंबाब्वे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार

थाना रूद्री एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही, आरोपी से 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


धमतरी। थाना रुद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल थाना रूद्री एवं सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर वेस्टइंडीज – जिंबाब्वें के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिलाते हुए भविष्य गंगवानी, पिता दीपक गंगवानी, 19 वर्ष, निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोप से 1 नग आईफोन 17 प्रो मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000 रूपये), 1 नग सैमसंग फोल्ड 7 मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000रूपये), 1 नग काले रंग की एक्सयूवी 700 वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूएम 4440 (कीमत लगभग 15 लाख ), कुल जुमला जप्ती: 17 लाख रूपये किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!