Uncategorized

राजयोग से जीवन में आने वाली चुनौतियों को पार करने की शक्ति आती है – एसपी अंजनेय वाष्र्णेय

भारत ने पूरे विश्व को दी योग की शक्ति - डीएफओ श्रीक्रष्ण जाधव

योगा सिर्फ शरीर का स्वास्थ्य नहीं जीवन जीने का तरीका है – सरिता दीदी
धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में राजयोग महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। अतिथि एसपी अनजनेय वाष्र्णेय, डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव, पूर्व सभापति नगर निगम राजेन्द्र शर्मा, योगाचार्य विकास कंसारी, संचालक योगा विकास फाउंडेशन, राजयोगिनी सरिता दीदी, संचालिका जिला धमतरी थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन की विधि संपन्न कर राजयोगिनी नवनीता दीदी ने राजयोग का गीत प्रस्तुत किया जिसमे सभी ने राजयोग का अभ्यास किया। आत्मा का योग परमात्मा से लगाकर सच्ची शांति और सुख का अनुभव किया। इस समय ब्रह्माकुमारी बहने कमल आसन पर बैठकर योग के माध्यम से अपने सकारात्मक चिन्तन की तरंगे वातावरण में फैलाकर वातावरण को शक्तिशाली बनाया। एसपी अनजनेय वाष्र्णेय ने कहा कि राजयोग से जीवन में आने वाली चुनौतियों को पार करने की शक्ति आती है। योगा तनाव को रिलीज करता है।

डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने कहा आज जो हम पुरे विश्व में योगा दिवस के रूप में मना रहे है इस योग की देन भारत ने विश्व को दी है। राजेन्द्र शर्मा ने कहा राजयोग अर्थात आत्मा का परमात्मा से पवित्र मिलन है। राजयोगिनी सरिता दीदी ने कहा कि योगा सिर्फ शरीर का स्वास्थ्य नहीं जीवन जीने का तरीका है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्राणायम के साथ भोजन शुद्धि का भी बहुत महत्व है, क्यूंकि जैसा अन्न वैसा मन और फिर वैसा शरीर बन जाता है । उन्होने आगे बताया इस योग महोत्सव को पुरे जिले में अलग अलग दिन 21 जून तक मनाया जायेगा, जिसमे सेकड़ो भाई बहने प्रतिदिन भाग लेंगे। योगाचार्य विकास कंसारी, संचालक योगा विकास फाउंडेशन ने इस वर्ष के योगा दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार योगा का महत्व बताकर आसन प्राणायाम कराया।

योग महोत्सव के अंतर्गत 18 जून मंगलवार को खास महिलावों के लिए योगा दिवस का प्रोग्राम सिनेट सिटी कॉलोनी रत्नाबंधा रोड में श्याम 5 बजे से रखा गया है। जिसका विषय रहेगा महिलाओ के स्वास्थ्य में राजयोग की भूमिका। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोमा श्रीवास्तव जिपं सीईओ, पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, श्रीराम हॉस्पिटल धमतरी की स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल डॉ नेहा साहू, अंजली मुलवानी योगा एवं जुम्बा इंस्ट्रक्टर धमतरी, राजयोगिनी सरिता दीदी होंगे। कार्यक्रम का संचालन प्राजक्ता बहन ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!