महेश नवमी महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति, सेवा एवं सामाजिक समरसता का बना प्रेरक आयोजन
खाटू श्याम मंदिर परिसर में धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विविध हुए कार्यक्रम

धमतरी। माहेश्वरी समाज धमतरी द्वारा आयोजित महेश नवमी महोत्सव 2026 श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक सरोकारों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। खाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल प्रभात फेरी से हुआ। इसके पश्चात भगवान महेश (भगवान शिव) का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान समाजजनों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।महिलाओं के लिए आयोजित स्लो स्कूटी प्रतियोगिता तथा बच्चों की फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों द्वारा प्रस्तुत महेश वंदना पर मनमोहक नृत्य ने उपस्थित जनों का हृदय जीत लिया। साथ ही आयोजित वन मिनट गेम्स में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भरपूर आनंद लिया।महोत्सव के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जे. एस. खालसा एवं डॉ. आशीष खालसा नेत्र परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में चिकित्सकों ने मधुमेह एवं नेत्र स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए नियमित जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।स्वागत भाषण माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी ने मंच पर पधारे मुख्य अतिथि जगदीश चांडक विशिष्ट अतिथि श्रीमती निधि झवर हर्ष लाहोटी और खालसा नर्सिंग होम के संचालक डॉ जे एल खालसा एवं डॉ आशीष खालसा इनका स्वागत किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निधि झंवर ने अपने संबोधन में कहा कि महेश नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विरासत, सेवा भावना एवं सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने समाज द्वारा रक्तदान, चिकित्सा सेवा, प्रतिभा सम्मान, शिक्षा सहयोग एवं अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि जगदीश चांडक ने समाज की एकजुटता एवं सक्रिय सहभागिता को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया, जबकि हर्ष लाहोटी ने युवाओं को समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से निरंतर जुड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता निधि झंवर ने की। उन्होंने महिला मंडल एवं युवा संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता, सेवा भावना एवं सांस्कृतिक गौरव का सुंदर समन्वय देखने को मिला।कार्यक्रम के सफल आयोजन में माहेश्वरी समाज धमतरी, महिला मंडल एवं युवा संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन राहुल लखोटिया एवं डॉ. दर्शना जाजू द्वारा किया गया। दोनों ने अपने कुशल संचालन से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं रोचक बनाए रखा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्रीकांत जाजू ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, चिकित्सकों, प्रतिभागियों, समाजजनों, महिला मंडल, युवा संगठन तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
महेश नवमी कार्यक्रम में समाज के संरक्षक जेठमल झवर, सत्यनारायण राठी, नारायण बंग, दीपक लखोटिया, मदनलाल झंवर माहेश्वरी समाज धमतरी के अध्यक्ष राजेन्द्र माहेश्वरी, सचिव श्रीकांत जाजू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम राठी, महिला मंडल सचिव मति ऐश्वर्या राठी, युवा मंडल अध्यक्ष ऋषभ राठी, युवा मंडल सचिव अक्षय राठी, माहेश्वरी समाज धमतरी के संगठन मंत्री अशोक भट्टड़, हरीश चांडक, राकेश झवर, माहेश्वरी समाज धमतरी के उपाध्यक्ष विजय भूतड़ा ललित चांडक रामचंद राठी ओमप्रकाश टावरी, माहेश्वरी समाज धमतरी सहसचिव श्री राहुल लखोटिया, श्री अमित राठी, श्री सुरेश राठी, प्रचार मंत्री गोविंद जी गांधी, आयुष माहेश्वरी, गोपी राठी, प्रवीण राठी, विशेष सलाहकार श्री मांगीलाल जी राठी, नंदकिशोर जी राठी, संस्कृति मंत्री रूपेश झवर, ललित राठी, कार्यकारिणी सदस्य रामाकिशन जी चांडक, रावलमल जी टावरों, दिनेश जी भट्टड़, दीपक जी चांडक, संजय जी राठी, नंदू जी राठी, अमित सोनी, मनोज राठी, नरेश जी चांडक, केशरीमल जी राठी, गोबिंद सोमानी, भंवरलाल राठी, सुनील जी टावरी एवं समाजजन राजेश जी झवर, मोहक झंवर, अमन राठी, प्रिंस राठी, उदित माहेश्वरी, रोशन राठी, पीयूष चांडक, श्रीकांत भट्टड़, राजेश जी लड्ढा, प्रतीक राठी, प्रिंस टावरी, सुरेश जी राठी, हेमचंद राठी, दिगंत राठी, श्रीमती ओमलता राठी, श्री मति किरण राठी, श्री मति पुष्पा केशरीमल राठी, श्री मति एकता झवर, श्री मति रीति झवर, श्री मति ज्योति झवर, श्री मति पुष्पा संजय राठी, श्री मति ज्योति राठी, श्री मति कविता प्रिंस राठी, श्री मति मंजू ललित राठी, श्री मति कविता मनोज राठी, श्रीमति प्रियंका माहेश्वरी, श्री मति रेणु भूतड़ा, श्प्रीति चांडक, श्री मति राधिका झवर, श्रीमति पिंकी राठी, श्री मति येतीका टावरी, श्रीमति मंजू टावरी, श्री मति मंजू हेमचंद राठी, श्रीमति सुषमा राठी, श्रीमति स्मिता भंवरलाल राठी, श्री मति स्मिता रोशन राठी, श्रीमति संतोष बंग, श्री मति दर्शना जाजू, श्रीमति लीलाबाई राठी, श्री मति विभा चांडक, श्री मति किरण चांडक, श्री मति कल्पना चांडक, श्री मति रेखा चांडक, श्री मति वंदना राठी, श्री मति श्वेता राठी, श्री मति सुनीता राठी, श्री मति बसंती भट्टड़, श्री मति रमा लाखोटिया, श्री मति रिशीता लाखोटिया (खंडेलवाल), श्री मति सुनीता जाजू, श्री मति सरोच चांडक, श्री मति ममता राठी, श्री मति अंजलि सोमानी, श्री मति अपूर्वा राठी एवम् समाज के बच्चे उपस्थित थे.

