Uncategorized

सांसद सहित भाजपा नेत्रियों ने देखा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण देखने महिला मोर्चा की बहने एवं महासमुंद लोकसभा एवं कांकेर लोकसभा सांसद उपस्थित रहे महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने महिलाओं को संबोधन में कहा कि आज के दिन हमें जो सम्मान और अधिकार दिया गया है, वह वास्तव में ऐतिहासिक है।नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त शक्ति है। जब हमारी बहन-बेटियाँ आगे बढ़ेंगी, तभी भारत सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा।मैं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से आग्रह करती हूँ कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए राजनीति, शिक्षा, व्यापार और हर क्षेत्र में आगे आएं और अपने अधिकारों का पूर्ण उपयोग करें।हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे, जहाँ नारी को सम्मान ही नहीं, बल्कि निर्णय लेने में भी बराबरी का स्थान मिले।कांकेर सांसद भोजराज नाग जी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन केवल एक अधिनियम नहीं, बल्कि यह भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो सोच और संकल्प दिखाया है, वह आने वाले भारत की दिशा तय करेगा। मैं सभी साथियों से कहना चाहता हूँ कि हम सिर्फ इस कानून का स्वागत ही न करें, बल्कि इसे जमीन पर उतारने के लिए भी कार्य करें। हर गांव, हर बस्ती में महिलाओं को जागरूक करें, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।जब नारी सशक्त होगी, तभी हमारा समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। संचालन राकेश साहू एवं आभार अर्चना चौबे ने किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अन्य उपस्थित जनों में प्रकाश बैस जिला अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना दीपेन्द्र साहू महापौर रामू रोहरा पिंकी शिवराज शाह अर्चना चौबे महेन्द्र पंडित राकेश साहू श्यामा साहू ज्योति चंद्राकर हेमंत चंद्राकर अनीता यादव प्रियंका सिन्हा प्रेमलता नागवंशी धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव कबीता यादव जागेश्वरी साहू धनेश्वरी साहू प्रेमलता नागवंशी रुकमणी सोनकर प्रीति यदु नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी ज्योति साहू अनीता सोनकर मोनिका देवगन पुष्पलता साहू गरिमा नेताम पवित्रा दीवान डाली सोनी गीता शर्मा लक्ष्मी सोनी आशा लोधी गीतेश्वरी प्राची सोनी सीमा चौबे चंद्रिका साहू किरण सिन्हा तिलेश्वरी साहू सीमा देवांगन सरिता असाई महेश्वरी गजेन्द्र रितिक यादव ऊषा सोनी दमयंती गजेन्द्र पूजा कुंजाम जागेश्वरी साहू ईश्वरी पटवा,संगीता जगताप विनीता कोठारी जागेश्वरी साहू टिकेश्वरी साहू हिमानी साहू भूपेश्वरी चंदेल ललित भरतपहरी पुष्पलता साहू ऊषा निर्मलकर सुशीला तिवारी रीता बंजारे शीला सोनी फागेश्वरी साहू सत्यप्रभा साहू दिनेश्वरी साहू सोनी नीलिमा ध्रुव धनेश्वरी निर्मलकर दुर्गा सोनी ममता साहू लक्ष्मी ठाकरे टिकेश्वरी साहू झमित सिन्हा अनिता साहू लक्ष्मी बया कविता चंद्राकर सहित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!