Uncategorized

साड़ी वितरण में अनियमितता को लेकर महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, विभागीय मंत्री व सरकार का किया पुतला दहन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने सोमवार को गांधी मैदान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विभागीय मंत्री सहित प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि साड़ी वितरण में भारी अनियमितताएं हुई हैं, जिससे मेहनतकश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नें कहा महिलाओ को झूठे सपने दिखाकर प्रदेश की सत्ता में काबिज साय सरकार नें लगातार महिलाओं को ठगने का कार्य किया है. चाहे वह महतारी वंदन के नाम पर झूठा वादा हो या गृहणी माता बहनों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा हो आज भाजपा की सहाय सरकार महिलाओं के अपमान में एक -कदम आगे बढ़ते हुए गुणवत्ता हीन साड़ियों का वितरण कर रहे है. जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिन्हा एवं शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी ने कहा कि यह केवल आर्थिक गड़बड़ी नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान का मुद्दा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि साड़ी वितरण में हुई अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री सूर्य प्रभा चेटियार, पूर्व जनपद अध्यक्ष कुरूद शारदा लोकनाथ साहू, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित नारायण साहू, उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम विशु देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, पार्षद सुमन मेश्राम, समीना खान, वतांजलि गोस्वामी, गणेश्वरी कामड़े, आशुतोष खरे, वीणा साहू सरपंच मडेली, चंदन रजक, चित्रांश रजक, अम्बर चंद्राकर, सूरज पासवान, योगेश्वर साहू, सूर्या बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!