Uncategorized

रायपुर में धमतरी की टीम ने की बड़ी छापामार कार्रवाई, 560 किलो नकली पनीर जब्त

धमतरी-रायपुर से नकली पनीर के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर भाठागांव इलाके में स्थित एक डेयरी यूनिट पर छापा मारा. शिकायतों में बताया गया था कि बाजार में बड़े पैमाने पर मिलावटी और नकली पनीर बेचा जा रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है।
जांच के दौरान टीम ने Ms KLP डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्शन नामक फैक्ट्री में दबिश दी। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि वहां कई गंभीर अनियमितताएं मौजूद थीं

गंदगी के बीच तैयार हो रहा था एनालॉग पनीर

अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में साफ सफाई का बेहद खराब स्तर था और चारों ओर गंदगी व बदबू का माहौल था. इसी वातावरण में एनालॉग पनीर तैयार किया जा रहा था, जिसे असली पनीर के रूप में बाजार में बेचा जा रहा था। एनालॉग पनीर एक तरह का कृत्रिम उत्पाद होता है, जिसे दूध के बजाय अन्य पदार्थों से तैयार किया जाता है. इसे असली पनीर बता कर बेचना उपभोक्ताओं के साथ धोखा है और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है।धमतरी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश्वर यादव ने बताया कि विभाग को इस फैक्ट्री के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके लिए धमतरी टीम को छापामारी के लिए चुना गया था। उनके साथ फणीश्वर पिथौरा भी मौजूद थे।जांच में साफ सफाई की भारी कमी और नियमों का उल्लंघन सामने आया है।कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब 560 किलो नकली पनीर जब्त किया। इसके बाद इस पनीर को गोकुल नगर क्षेत्र में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया, ताकि इसे दोबारा बाजार में न लाया जा सके। इस पूरी कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जब्त किया गया माल किसी भी रूप में फिर से उपभोक्ताओं तक न पहुंचे। अभी धमतरी में नकली पनीर के किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!