कैदी भाईयों के कलाईयो पर सजेगी राखी, जिला जेल में रक्षाबंधन पर बहनो को राखी बांधने मिलेगा प्रवेश
जिला जेल में बिखरेगी रक्षाबंधन की खुशियां : पर्व पर विशेष मीनू के तहत कैदियों को मिलेगी पुड़ी सब्जी, हलवा व अन्य मिष्ठान
9 को रक्षाबंधन, राखी बाजार में छाई रौनक, बहने भाईयों के लिए खरीद रही रक्षासूत्र

धमतरी। रक्षाबंधन पर्व पर जेल में बंद विचारधीन बंदियों व सजा प्राप्त कैदियों की कलाईयां सूनी नहीं रहेगी। जेल विभाग द्वारा इस वर्ष भी कैदियों को राखी बांधने की व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन के दिन सुबह 8 बजे से जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनो को जेल में प्रवेश देकर कैदी भाईयों को राखी बंधवाया जाएगा। इस दौरान बहने द्वारा लाई गई सौ ग्राम मिठाई को कैदियों को जेल के भीतर ले जाने की अनुमति दी जाएगी। जेल में वर्तमान में लगभग 250 बंदी व कैदी है। बता दे कि विशेष मौको पर जेल में कैदियों को दिए जाने वाले रुटीन मीनू में बदलाव कर विशेष पकवान खिलाए जाते है। इसी तहत रक्षाबंधन पर जिला जेल में पुड़ी सब्जी, हलवा व अन्य मिष्ठान परोसा जाएगा।
बता दे कि इस बार कल 9 अगस्त को उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां बहनों द्वारा की जा रही। पिछले दो तीन दिनों से राखी बाजार में रौनक बढ़ी है। बहने दूर रहने वाले भाईयों तक समय से रक्षासूत्र पहुंचाने अभी से राखी खरीदकर भाईयों को भेज चुकी है। ताकि उन्हें स्नेह और विश्वास उन तक पहुंच सके। शहर में विशेषकर गोलबाजार के आसपास राखियों का बाजार सजा है। इसके अतिरिक्त रामबाग ईतवारी बाजार, नया बस स्टैण्ड, रत्नाबांधा, रुद्री रोड सहित कई अन्य स्थानों फैंसी व जनरल स्टोर्स में राखियों की बिक्री हो रही है। बाजार में 5 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उलपब्ध है। इनमें सबसे ज्यादा फैंसी व स्टोन राखियों की डिमांड है। वहीं छोटे बच्चों के लिए अलग कार्टून राखियां भी बाजार में उपलब्ध है। जिसकी भी डिमांड बनी हुई है। रक्षाबंधन पर्व पर बहन भाईयों को राखी बांधकर जीवनभर सुरक्षा व स्नेह का वचन लेती है। इस पर्व का हिन्दु धर्म में विशेष महत्व है पर्व को लेकर बहन भाईयों द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है।
शुभ योग पर भाईयों की कलाई पर सजेगी राखी, नहीं होगा भद्रा का साया

रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। क्योकि इस बार भद्रा की काला साया नहीं रहेगा। जो कि सात साल बाद ऐसा हो रहा है। रक्षाबंधन पर बहनें दिन भर भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेगी। विप्र विद्वत परिषद के अनुसार रक्षाबंधन पर्व सावन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से प्रारंभ होगा। जो कि अगले दिन नौ अगस्त को दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त का मनाना शुभकारी है। इस बार भद्रा नही होने से सूर्योदय से लेकर दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक राखी बंधवाने के लिए शुभ होगा। जो दोपहर तक राखी नही बंधवा पाएंगे वे शाम तक राखी बंधवा सकते है। क्योकि उदयातिथि में ढाई घंटे से अधिक पूर्णिमा तिथि रहेगा। विप्र विद्वत परिषद के पंडितो ने बताया कि पूर्णिमा पर आमतौर पर भद्रा रहती है। और भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। यही वजह है कि पिछले तीन साल से भद्रा के चलते बहनों को राखी बांधने के लिए रात तक भी इंतजार करना पड़ा। लेकिन इस बार 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर भद्रा नही है। इसलिए किसी प्रकार की दिग्भ्रमित न हो। परिषद ने बताया कि रक्षाबंधन पर इस बार नौ अगस्त को सौभाग्य और शोभन नामक दो शुभ योग के अलावा सर्वार्थ सिद्धि का भी संयोग बन रहा है। जो कि बेहद फलकारी होगा।
”जिला जेल में बहनो द्वारा बंदी व कैदी भाईयों को राखी बांधने की व्यवस्था की गई है। वहीं शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर भोजन के विशेष मीनू का पालन किया जाएगा। ÓÓ
एनके डहरिया
सहायक जेल अधीक्षक
जिला जेल धमतरी
