Uncategorized

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने किया भेंड्री धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण, एक किलो एस्ट्रा तौला जा रहा था धान

अतिरिक्त तौल पर दी गई सख्त समझाईश, कहा किसानों के घर जाकर धान की जांच करना निंदनीय

गिरदावरी सत्यापन के बाद रकबा सत्यापन का कोई औचित्य नहीं है, किसानों को परेशान किया गया तो कांग्रेस होगी आंदोलन को बाध्य

धमतरी। ग्राम पंचायत भेंड्री धान खरीदी केंद्र में जाकर लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं कुसुम लता साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य झुमक लाल साहू मानस देवांगन कोमल सिन्हा अशोक साहू सागर साहू भुवन साहू दिलीप साहू हिरोज साहू हीरु राम साहू मंसाराम साहू यादराम साहू और ग्रामीणों द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें किसान प्रदीप पटेल ग्राम मोहरेगा ने बताया कि मेरे धान को बहुत तेजी से तौल कर बोरा हटाया गया उसके कहने पर लेखराम साहू ने तौले हुए को फिर से तौला गया तो 1 किलो धान ज्यादा मिला जो की बहुत निंदनीय है। इसके पश्चात किसान का धान दोबारा तौलाया तब जाकर किसान संतुष्ट हो पाया।
टोकन कटने के भी धान बेचने में आ रही समस्या
श्री साहू को किसानों ने बताया कि टोकन कटने के बावजूद भी धान बेचने में समस्या आ रही है जो किसान अभी तक धान नहीं बेचे हैं उनके यहां जाकर धान का बोरा गिना जा रहा है एवं कोठी में चढ़कर देख रहे हैं की धान कितना है समर्थन मूल्य की धान खरीदने के लिए सरकार के पास अब 9 दिन का समय बचा है अभी भी जिले के लगभग 10 से 12 फ़ीसदी किसान धान नहीं भेज पाए हैं जिला स्तर पर किसानों से रकबा समर्पण कराया जा रहा है इससे किसानों में आक्रोश है।
किसान अपनी मेहनत उगाए अन्न बेच रहे कोई अवैध शराब या गांजा नहीं
लेखराम साहू ने कहा कि अभी भी 10 प्रतिशत किसान धान नहीं बेच पाए हैं इसके बावजूद ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन काटना बंद कर दिया गया है यदि शासन धान नहीं खरीदना चाहती तो सीधे तौर से किसानों को बता दें पहली बार धमतरी जिले में रकबा सत्यापन हो रहा है गिरदावरी सत्यापन के बाद रकबा सत्यापन का कोई औचित्य नहीं है यदि इसी तरह से किसानों को परेशान किया गया तो प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। लेखराम साहू ने कहा कि किसान कोई शराब या गांजा नहीं बेच रहे हैं किसान खेतों में मेहनत कर अन्न उगाता है बारिश के सीजन में 25 से 30 क्विंटल और गर्मी के दिनों में 40 से 45 क्विंटल तक धान का उत्पादन होता है धमतरी जिले में धान का उत्पादन उत्कृष्ट है शासन स्तर पर गिरदावरी सत्यापन एग्री स्टेट पोर्टल में पंजीयन का काम कराया जा चुका है जब पहले ही गिरदावरी सत्यापन हो चुका है तो किस आधार पर किसानों के घर जाकर प्रशासन रकबा सत्यापन कर रहा है इसके लिए शासन से कोई लिखित आदेश जारी हुआ है तो किसानों को बताना चाहिए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!