Uncategorized

बिरेतरा में हुआ दो दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन

रंजना साहू, नेहरू राम निषाद ने किया जीवन-मूल्यों का स्मरण, कहा-सत्संग से होता है समाज का नैतिक उत्थान


धमतरी। ग्राम बिरेतरा में दो दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सुश्री चंद्राकला साहेब के मुखारबिंद से सत्गुरु कबीर साहेब के मार्मिक विचारों एवं भावपूर्ण कविताओं का रसपान कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू तथा छत्तीसगढ़ शासन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद विशेष रूप से शामिल हुए। रंजना साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी मानव जीवन को सरल, सत्यनिष्ठ और करुणामय बनाने की प्रेरणा देती है। ऐसे सत्संग आयोजनों से व्यक्ति के भीतर आत्मबोध जागृत होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, आज के समय में कबीर साहेब के विचारों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे हमें भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग दिखाते हैं। नेहरू राम निषाद ने कहा कि कबीर साहेब ने सदियों पहले जिस सामाजिक चेतना और समता का संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है, सत्संग के माध्यम से हम अपने जीवन में अनुशासन, सदाचार और सेवा भाव को आत्मसात कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पन्ना थवाईत, डॉ वीरेश्वर साहू, पारथराम साहू, नरेंद्र कुमार साहू, गजेंद्र साहू, अलखराम सेन, चितेरी राम साहू, मुन्नालाल पटेल, पुराणिक निर्मलकर, आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!