Uncategorized

नवागांव, परसतराई व शंकरदाह ने जीता मैच

डीपीएल-7 के तहत रोजाना मिशन मैदान में दुधिया रौशनी में हो रहे रोमांच मुकाबले


धमतरी। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा धमतरी प्रीमियर लीग के 7वें सीजन का मिशन ग्राउंड में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कल 3 मैच खेले गए। सभी मैच 8 ओव्हर का खेला गया। पहला मैच नवागांव वार्ड व औद्योगिक वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें नवागांव वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाया। जबाव में औद्योगिक वार्ड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार नवागांव वार्ड ने 16 रनो से मैच जीता। दूसरा मैच जालमपुर वार्ड व परसतराई के मध्य खेला गया जिसमें जालमपुर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना सकी। जवाब में परसतराई की टीम ने 6.2 ओव्हर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। तीसरा मैच तरसीवां व शंकरदाह के मध्य खेला गया जिसमें तरसीवां पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में शंकरदाह की टीम ने 6.5 ओव्हर में 4 विकेट खोकर 73 बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।
ज्ञात हो कि मैच का लुत्फ उठाने रोजाना मिशन मैदान में सैकड़ो दर्शक पहुंच रहे है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बॉलर को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्रॉफी समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!