Uncategorized

12वीं बोर्ड परीक्षा शुरु : परीक्षार्थियों ने हल किया भूगोल एवं भौतिक शास्त्र का पर्चा

दिल्ली पब्लिक स्कूल संबलपुर परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत


धमतरी । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई। पहले दिन बारहवीं के छात्र-छात्राएं भूगोल एवं भौतिक शास्त्र के पर्चे हल किया। जिले के करीब 85 केन्द्रो में आयोजित परीक्षा में 7812 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई थी। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12.15 तक ली गई। वही दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरु होगी। इसमें 10441 परीक्षार्थी शामिल होगें।
ज्ञात हो कि परीक्षा के एक दिन पूर्व सभी केन्द्रो में टेबल सीटिंग, रोल नंबर लेखन, सहित अन्य कार्य पूर्ण किये गये थे। ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। पर्चा हल कर बाहर निकले कुछ परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को सरल तो कुछ परीक्षार्थियों ने कठिन बताया। आज दिल्ली पब्लिक स्कूल संबलपुर में भी परीक्षा केन्द्र बताया गया था। जहां परीक्षार्थियों के प्रवेश के पूर्व तिलक लगाकर स्वागत कर शुभकामनाएँ दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!