Uncategorized

नगरी पुलिस को मिली सफलता: भक्ति कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले में पूर्व में 3 आरोपी गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल व जेवर-नगदी सहित कुल 1,74,000 रुपये का माल बरामद

थाना नगरी क्षेत्रांतर्गत जैन मंदिर, नगरी में 7 अक्टूबर को आयोजित भक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी मनोज कुमार जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लाइनपारा नगरी, अपने परिवार सहित रात्रि 9:30 बजे घर में ताला लगाकर कार्यक्रम में गए थे।रात्रि लगभग 11:30 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि गोडरेज अलमारी खुली हुई थी। अलमारी से निम्न सामान चोरी कर लिया गया था नगदी 2,15,000 रूपये,चांदी का करधन 1 नग,चांदी के पायल 8 नग,चांदी का सिक्का 1 नग,कुल मूल्य लगभग 2,65,000 रूपये शामिल था.थाना नगरी द्वारा तत्काल धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई.थाना नगरी द्वारा विवेचना के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
संदेह के आधार पर पूछताछ में आरोपी तामेन्द्र यादव ने चोरी के जेवर चांदी का करधन 1 नग,चांदी के पायल 8 जोड़ी,चांदी का सिक्का 1 नग,नगदी 20,000
रूपये कुल मूल्य – 70,000 रूपये बरामद किया गया.दूसरे आरोपी पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे से चोरी की रकम से खरीदी गई काला रंग मोटरसायिकल जप्त की गई।
तीसरे आरोपी लक्की गुप्ता द्वारा 25,000 रूपये चोरी की रकम जप्त कराई गई।
कुल जप्त संपत्ति : 1,74,000 रूपए
(जेवर, नगदी एवं मोटरसायकिल),मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरारी पर था, जिसको नगरी पुलिस लगातार मुखबिर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पतासाजी की जा रही थी,तभी आरोपी के बस स्टैंड में होने की सूचना पर तत्काल टीम द्वारा बस स्टैंड से दबोचा गया।प्रकरण का मुख्य आरोपी हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान, पिता अंजोर सिंह 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 नगरी, घटना के बाद से फरार था।
मुखबिर सूचना पर नगरी पुलिस ने उसे नगरी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया.पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह, जीतू खरे, तामेन्द्र यादव और लक्की गुप्ता,मोटरसायिकल वारदात करने गए थे।चोरी के बाद उसकी हिस्सेदारी में 30,000 रूपये मिले थे, जिसे उसने खर्च कर दिया।वारदात में प्रयुक्त मोटरसायकिल भी आरोपी की निशानदेही पर जप्त की गई।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!