Uncategorized

अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट में राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

ग्रामीणों ने कलेक्टर का जताया आभार अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट में राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

ग्रामीणों ने कलेक्टर का जताया आभार

धमतरी-जिला प्रशासन धमतरी द्वारा दूरस्थ एवं डूबान प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में किया जा रहा नवाचार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन अकलाडोंगरी में आयोजित लिंक कोर्ट के माध्यम से आज अनेक राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली।
लिंक कोर्ट की कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन लेकर पहुंचे। पीठासीन अधिकारी द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ प्रकरणों की सुनवाई करते हुए त्रुटि सुधार से संबंधित 03 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके साथ ही फौती नामांतरण के 02, क्रय-विक्रय आधारित नामांतरण के 02, भूमि सीमांकन का 01 तथा खाता विभाजन का 01 नवीन आवेदन प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!