Uncategorized

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कुरुद के कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष को तौला गया धान से, भेंट किया गया गेड़ी

कुरुद । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के प्रथम कुरूद नगर आगमन पर कुरूद नगर के साधा चौक में कांग्रेसी पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं ने बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने उन्हें हरेली की बधाई देते हुए गेड़ी भेट की। अपने युवा और नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के स्वागत के लिए आशीष शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद भखारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कोसरे व मगरलोड ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहु राम साहू के अपील पर बड़ी संख्या में विधानसभा के कांग्रेसी गण बड़ी संख्या में बरसते पानी में एकत्रित हुए जहा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए सांधा चौक को जोरदार झंडा, बैनर पंडाल से शानदार सजाया गया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन होते ही गगन चुम्बी नारेबाजी, फटाके, बैंड-बाजा, पूल वर्षा फायर ,फूल माला से अध्यक्ष को पंडाल तक कांग्रेसियों ने पंडाल तक लाया।वहां धान की तराजू में तौला गया व हरेली पर्व की बधाई देते हुए गेंड़ी व नीम की पत्तियों को भेंट किये। स्वागत से प्रभावित श्री बैज ने धन्यवाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कुरूद कांग्रेसीयो की एकता उत्साह व संगठन से मुझे विश्वास है अगले विधानसभा के चुनाव में पचहत्तर प्लस में कुरूद भी शामिल होगा। पिछले बार समानजस्य में कमी हुई पर बार नहीं होगी। मेरी कोशिश रहेगी की मैं ज्यादा से ज्यादा आप लोगो के बीच पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूं। हमें एक जूट रहकर प्रदेश में हमारी सरकार दोबारा बनानी है भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता प्रभावित हैं। अध्यक्ष व समस्त कांग्रेसी जनो का आभार व्यक्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इस दौरान छाया विधायक लक्ष्मी कांता साहू,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, हेमंत साहू , जनपद अध्यक्ष शारदा साहू नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुरुद आशीष शर्मा, मगरलोड ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहु राम साहू, जिला पंचायत सभापति गोविन्द साहू,कांति कंवर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रहास साहू, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरीय तारक, सोसायटी अध्यक्ष रमेश्वर साहू, भानूप्रताप बैस,सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश कुर्मी, जनपद सभापति रविन्द्र साहू,रमेश पांडेय, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, देवव्रत साहू,डुमेश साहू, रौशन जांगड़े,उत्तम साहू आदि उपस्थिति रहे।

 

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!