Uncategorized

टाइगर रिज़र्व में अवैध प्रवेश कर मछली,वन्यप्राणी शिकार का प्रयास करते ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार

टायगर रिजर्व की सीमा में घुसने वाले अवैध शिकारी-उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के अन्तर्गत परिक्षेत्र इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर के पीपलखूंटा सर्कल में वन कर्मचारियों एवं पेट्रोलिंग श्रमिकों के द्वारा नियमित पैदल गश्त के दौरान परिसर पीपलखूंटा’ब’ के आरक्षित वनक्षेत्र कक्ष क्रमांक 1204,1206 में उड़ीसा प्रांत के 3 व्यक्ति जिनका नाम क्रमशः चमरु पित्ता लहरिया कमार, लखीराम पिता नवलसिंग कमार, संजय पिता मल्लुराम कमार ग्राम-अछला, थाना-रायघर, तह. रायघर, जिला-नवरंगपुर (उड़ीसा) के द्वारा गोड़ेना जलप्रपात में प्रवाहित जल में फावड़ा की सहायता से पानी को रोककर उसमें वनक्षेत्र से विषैले पत्तों को मछली पकड़ने के उद्देश्य से मिलाया जा रहा था जिनको एंटी पोचिग की टीम के द्वारा पकड़कर अपने वरिष्ट अधिकारियों को सूचित किया गया।

*एंटी पोचिंग टीम की जीरो टालरेंस नीति*

उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के अन्तर्गत गठित एंटी पोचिंग की टीम के द्वारा टाईगर रिजर्व क्षेत्र में हो रहे अवैध कटाई, अतिक्रमण, अवैध शिकार जैसे घटनाओं पर न सिर्फ अंकुश लगाया है बल्कि उड़ीसा, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित टाइगर कॉरिडोर में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अवैध तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है जिसमें उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के उप निदेशक वरुण जैन, सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) गोपाल सिंह कश्यप के सफल मार्गदर्शन एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री सुशील कुमार सागर की कुशल रणनीति के तहत समस्त कार्यवाही सफल हुई है. इस कार्यवाही के दौरान एंटी पोचिंग टीम के द्वारा अवैध तस्करों एवं अवैध शिकारियों को स्पष्ट रुप से संदेश दिया गया कि वे वनक्षेत्रों में अवैध गतिविधी में संलिप्त न रहे अन्यथा सीधे जेल की हवा खानी पडेगी।

*शिकारी अब खायेगे जेल की हवा*

परिक्षेत्र इंदागांव (घुरवागुड़ी) बफर के अन्तर्गत अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध पी.ओ.आर.प्रकरण क्रमांक 16/393 दिनांक 25.04.2026 जारी कर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2,27,29,50 एवं 52 के तहत माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं माननीय न्यायालय के आदेश उपरांत जिला जेल गरियाबंद में जेल दाखिला किया गया।

*कार्यवाही में भूमिका*

उक्त कार्यवाही में गरियाबंद पुलिस एवं एंटी पोचिंग टीम उदंत्ती-सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद एवं परिक्षेत्र इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर के भूपेन्द्र कुमार सोनी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पीपलखूंटा, रुस्तम यादव वनरक्षक, सुश्री पामेश्वरी नेताम वन रक्षक, सुश्री ललीता मरकाम वनरक्षक, पुनीत राम ध्रुव, श्रीमति जानकी बाई गिरधारी बिसी, देवीसिंग यादव, तुलाराम नेताम पेट्रोलिंग श्रमिक वं अन्य सुरक्षा श्रमिकों को विशेष योगदान रहा

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!