Uncategorized

कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले आरोपियों को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों से 2 नग दवाई छिड़कने का मशीन किसान काफ्ट मशीन को एंव रोले स्प्रे किया गया जप्त

धमतरी प्रार्थी बसंत राम साहू पिता भुवन राम साहू 48 वर्ष ग्राम – करेलीछोटी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18-9 को करण साहू को मजदूरी में अपने एक नग पीला कलर के किसान काफ्ट मशीन से खेत में कीटनाशक दवाई छिड़कने के लिये ले गया था, पास में ही मनहरण साहू एक नग रोले स्प्रे इंजिन बंदन कलर से अपने खेत में तनेश्वर साहू से कृषि दवाई छिड़काव करवा रहा था, जिनके साथ में खिलावन साहू भी था, अपने-अपने खेत में दवाई छिड़कने के बाद मैं और मनहरण साहू दोनो दवाई छिड़कने की मशीन को मेरे खेत मेड़ में घने घास में छुपा कर रख दिये थे, जिसे तनेश्वर साहू, खिलावन साहू और करण साहू देखे थे, 19-9 की सुबह करीबन 8:30 बजे हम दोनो करण और तनेश्वर को लेकर पुनः दुसरे खेत में दवाई डालने के लिये गये तो देखे कि जहां पर मशीन रखे थे,वहां पर मशीन नही था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 379,34 भादवि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.विवेचना दौरान प्रार्थी एंव गवाहो का कथन लेखबद्ध, कर आरोपी के पतासाजी एवं पूछताछ के दौरान पता चला कि गांव के लक्ष्मण साहू व बलराम साहू द्वारा बताया कि करण साहू, खिलावन साहू और तनेश्वर साहू को वारदात की शाम करीबन 5:बजे खेत तरफ जाते देखें हैं, संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसपर दोनों ने मशीन को करण साहू, खिलावन साहू, तनेश्वर साहू ही चोरी कर ले जाना स्वीकार किया।एवं आरोपियों से समक्ष गवाहों के 2 नग दवाई छिड़कने का मशीन किसान काफ्ट मशीन को एंव रोले स्प्रे इंजिन बंदन कलर को आरोपीयों से बरामद कर जप्त करआरोपियो करण साहू 28 वर्ष, तनेश्वर साहू 33 वर्ष, एंव खिलावन साहू 36 वर्ष ग्राम करेलीछोटी थाना मगरलोड के कृत्य अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!