Uncategorized

एनएसयूआई द्वारा पीजी कॉलेज धमतरी में छात्र सहायता केंद्र स्थापित

धमतरी-जिले के पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ प्रवेश लेने हेतु कॉलेज पहुँच रहे हैं। प्रवेश के दौरान छात्रों को फार्म भरने, दस्तावेज़ तैयार करने, आवश्यक जानकारी प्राप्त करने और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए राष्ट्रीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा छात्र सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।इस छात्र सहायता केंद्र पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता निरंतर उपस्थित रहकर छात्रों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यहाँ आने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को नि:शुल्क सहायता दी जा रही है, जिसमें प्रवेश फॉर्म भरना, दस्तावेज़ों का सत्यापन, विषय चयन में मार्गदर्शन और प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।एनएसयूआई का मानना है कि शिक्षा और प्रवेश की प्रक्रिया हर छात्र का अधिकार है और किसी भी छात्र को जानकारी के अभाव या तकनीकी कठिनाइयों की वजह से वंचित नहीं होना चाहिए। इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यही है कि छात्र-छात्राएँ बिना किसी परेशानी के अपना दाखिला ले सकें।एनएसयूआई ने यह भी आश्वस्त किया है कि आगे भी कॉलेज परिसर में होने वाली किसी भी शैक्षणिक या प्रशासनिक समस्या का समाधान विद्यार्थियों के साथ मिलकर किया जाएगा।एनएसयूआई के नमन बंजारे ,नोमेश सिन्हा ,मनीष साहू ने कहा
एनएसयूआई सदैव छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने और उनकी हर ज़रूरत में साथ खड़े होने के लिए तत्पर है। प्रवेश प्रक्रिया छात्रों के जीवन का महत्वपूर्ण चरण है और इसमें उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यही हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!