Uncategorized

रास गरबा के समापन समारोह में समाजसेवी दीपक सिंह ठाकुर ने भक्तजनों को दी नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर इंडोर स्टेडियम में रास गरबा के समापन समारोह में समाजसेवी दीपक सिंह ठाकुर ने सभी भक्तजनों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता सभी भक्तों के जीवन को खुशियों से भर दे, और सभी के जीवन में खुशहाली, तरक्की, प्रेम और, सद्भावना का संचार करे.साथ ही साथ आयोजन समिति को भी सफल आयोजन की बधाई दी.कहा कि इतना अच्छा और प्रभावशाली कार्यक्रम वो लगातार करते रहें. सभी भक्तों ने भारतीय संस्कृति और उत्सव के परिचायक परिधान के साथ नृत्य का प्रदर्शन किया इसकी प्रशंसा की ।कार्यक्रम में पवन गजपाल, श्वेता गजपाल , विजय मोटवानी, अविनाश दुबे, मोहित साहू, चित्रेश,अमित सोना, गोपाल साहू लक्ष्मी सोनी, निगम उपायुक्त पीसी सार्वा , बैंक के अतिथि और मुख्य रूप से संचालक वेद प्रकाश एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयुष एवं इनके सहभागी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!