Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने दी क्षेत्रवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव के मंगलमय अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्रवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव के मंगलमय अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री साहू ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, निष्ठा और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने अपने पराक्रम और विवेव से धर्म की रक्षा करते हुए साहस और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। हनुमान जी सिखाते हैं कि शुभ और अटूट संकल्प हो तो दुर्गम बाधाएं भी पार हो जाती हैं। करोड़ों जन के आराध्य महावीर हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी को बल, बुद्धि, ज्ञान, वैभव और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा जीवन के हर कष्ट को हरे। धमतरी विधानसभा व छग प्रदेश, भारत देश निरंतर तरक्की की मार्ग पर अग्रसर हो यही कामना आज वे महावीर हनुमान से कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!