Uncategorized

सोरिद,जोधापुर वार्ड में सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

सभापति कौशिल्या देवांगन रही उपस्थित

धमतरी- सोरिद,जोधापुर वार्ड सकल हिंदू समाज सोरिद वार्ड द्वारा आज भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएँ, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज के सभी वर्गों से आपसी सहयोग और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक धरोहर और मूल्य हमें अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने समाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!