Uncategorized

सभापति कौशिल्या देवांगन ने किया पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक,की क्षेत्र में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना

धमतरी। विवेकानंद वार्ड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर तथा हटकेशर नागदेव मंदिर मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से 108 माला जाप कर क्षेत्र में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। वार्ड के नागरिकों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भगवान महादेव के प्रति आस्था प्रकट की।सामूहिक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के माध्यम से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण और धार्मिक उत्साह का संचार देखा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!