जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार – शशि पवार
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा भाजपा सरकार प्रदेश को बना रही स्किल व शिक्षा हब
2025 में 1.63 लाख करोड़ के निवेश से सर्वाधिक निवेश वाले सिर्फ 10 राज्यो में शामिल हुआ छत्तीसगढ़

धमतरी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि पवार ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। जनहित में लगातार फैसले लिये जा रहे है इससे जनता प्रसन्न है।
शशि पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश को स्किल हब बनाने की दिशा में प्रयास हो रहे है। शिक्षा क्रांति भी साय सरकार की बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2025 में 218 परियोजनाओं में 1.63 लाख करोड़ का निवेश से सर्वाधिक निवेश वाले सिर्फ 10 राज्यो में छत्तीसगढ़ शामिल हुआ। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटी को पूरा कर रही है। पहले 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी गई है। इससे गरीबो के स्वयं का आवास का सपना जो कि भूपेश सरकार में पूरा नहीं हो पा रहा था। वहीं किसानों को बकाया दो साल का बोनस प्रदान किया गया। इससे किसानो को आर्थिक लाभ हुआ। भाजपा के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। अवैध शराब, गांजा, नशेली गोलियों की बिक्री पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जुआ, सट्टा जैसे अनैतिक कार्यो पर रोक लगाए जा रहे है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। महतारी वंदन योजना प्रदेश के मातृ शक्तियों को आर्थिक सक्षम बनाने में मील का पत्थर साबित हुआ। युवाओं रोजगार के अवसर प्रदान किये किये जा रहे है। रामलला के दर्शन योजना से प्रदेशवासी अपने आराध्य श्रीराम का उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पा रहे है। ऐसे अनेक फैसले विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही केन्द्र व राज्य सरकार बेहतर समन्वय से कार्य कर रही है। सभी वर्गो के विकास व प्रदेश की खुशहाली के लिए अरबो रुपयें का प्रावधान किया गया है। ऐसे अनेक फैसले डबल इंजन की सरकार ले रही है। जिससे जनता प्रसन्न है।
मोदी सरकार ने उठाया देश वासियों का जीवन स्तर ऊंचा
मोदी सरकार ने अनेक योजनाओं के माध्यम से देशवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटा कर मजबूत फैसला लिया गया। राम मंदिर व कांशी विश्वनाथ कॉरीडोर निर्माण कराया जा रहा है। नई ट्रेने चलाई जा रही है। रोजगार नये-नये अवसर प्रदान किये जा रहे है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। केन्द्र सरकार लगातार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया, जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं से देशवासियों को लाभ मोदी सरकार द्वारा पहुंचाया जा रहा है।

