Uncategorized

सोरिद वार्ड का निरीक्षण कर महापौर और सभापति ने ली होने वाली विकास कार्यों की जानकारी


धमतरी। सोरिद वार्ड में महापौर रामू रोहरा एवं नगर निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन ने वार्ड में होने वाले भविष्य में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान नाला निर्माण, सड़क मरम्मत, भवन निर्माण एवं सामुदायिक भवन होने वाले कार्यों का जायजा लिया गया। महापौर एवं सभापति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए होने वाले कार्यों में विकास के लिए का विशेष ध्यान दे। वार्डवासियों ने इस निरीक्षण को सकारात्मक कदम बताते हुए वार्ड के निरंतर विकास की उम्मीद जताई। इस दौरान वार्डवासी एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!