नगर पंचायत चारामा उपचुनाव हेतु कांग्रेस ने पूर्व विधायक लेखराम साहू को किया प्रभारी नियुक्त

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और मलकीत सिंह गैदु प्रभारी महामंत्री के आदेश अनुसार नगरी निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत नगर निगम नगर पालिका एवं नगर पंचायत के आम,उपचुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रभावी प्रचार प्रसार एवं गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली को नगर पंचायत चारामा के प्रभारी नियुक्त किया गया है.
लेखराम साहू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुझे जो भी नेतृत्व दिया जाता है उसे पूरी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करके कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाने के लिए प्रयास करूंगा कांग्रेस पार्टी की तरफ लोगों का झुकाव बहुत ज्यादा है. सुशासन त्योहार मनाने वाले सरकार के तरफ झुकाव बहुत कम दिख रहा है इस बार माहौल पूरी तरह कांग्रेसी है मुझे पूरा विश्वास है की नगर पंचायत चारामा में हमें निश्चित तौर पर विजय प्राप्त होगा.पूरे संगठन को मजबूत करना हम सब की जिम्मेदारी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुझे पूर्व में भी जिला कांकेर प्रभारी बनाया गया था इस बार नगर पंचायत चारामा के प्रभारी बनाए हैं निश्चित तौर पर वरिष्ठ नेताओं के आदेश का पूरी मेहनत के साथ कार्य करके विश्वास दिलाऊंगा.जितने भी वार्ड है डोर टू डोर प्रचार कर कांग्रेस पार्टी के जनहित कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर प्रत्याशी के लिए कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना मेरे जिम्मेदारी रहेगी.
