Uncategorized

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

पीजी कॉलेज मैदान में कार के भीतर मोबाइल ऐप के माध्यम से खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा, लाखों रुपये के मोबाइल, कार एवं नगदी जप्त

थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति पीजी कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक सीजी 05 ए के 3677 के अंदर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे हैं तथा रुपये-पैसों का लेनदेन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम को देखकर आसपास मौजूद कुछ लोग मौके से फरार हो गए, वहीं कार के भीतर बैठे दो व्यक्तियों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित वाधवानी पिता मुकेश वाधवानी 30 वर्ष निवासी नीलकमल गली आमापारा धमतरी, हाल अर्जुन रेसिडेंसी शांति कॉलोनी धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी एवं
विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू पिता स्व. अशोक ग्वालानी 30 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी झूलेलाल नगर धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी का रहने वाला बताया।
जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन में “आल पैनल एक्सचेंज ” नामक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित होना पाया गया, जिसके माध्यम से आईपीएल मैचों में हार-जीत पर रुपये-पैसों का दांव लगाया जा रहा था।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालन एवं रकम के लेनदेन संबंधी जानकारी स्वीकार की गई।पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से दो नग आईफोन मोबाइल एक नग रियलमी मोबाइल ekw नग रियल मी मोबाइल,नगदी रकम 5,200 रूपये,टाटा नेक्सॉन कार
कुल जुमला लगभग 5,40,200 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 133/26 धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं धारा 112, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बैंक खातों, यूपीआई आईडी एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं आईडी संचालकों की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!