पंज प्यारे की अगुवाई में निकला सिक्ख समाज का नगर कीर्तन

धमतरी। सिक्ख समाज द्वारा गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व को पूरी आस्था एवं उल्लास से मनाया जा रहा है। इसके तहत पखवाड़े भर से विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। वहीं रविवार को पुराना बस स्टैण्ड स्थित गुरूद्वारा से पंज प्यारे की अगुवाई में परंपरागत ढंग से नगर कीर्तन निकाला गया। इस बीच गुरू पर आधारित भजन कीर्तन करती महिलाएं अपने अंदाज में आस्था प्रकट करती नजर आई। रास्ते भर वाहे गुरू के जयकारे गूंजायमान होने से धर्म की नगरी पूरी तरह से गुरू की भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। नगर कीर्तन का जगह-जगह विभिन्न समाज एवं संगठनों तथा अन्य लोगों ने स्वागत तथा पूजन कर गुयनानक देव से विधिवत आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन गोलबाजार, मठमंदिर चौक, कचहरी चौक, गांधी मैदान, शिव चौक, म्यूनिस्पल स्कूल, रत्नाबांधा चौक, घड़ी चौक होते हुए गुरूद्वारा में विधिवत संपन्न हुआ। इस बीच बच्चों एवं युवाओं द्वारा लाठी सहित अन्य शस्त्र से रास्तेभर हैरत अंगेज करता दिखाये गये जो कि आकर्षण रहा। नगर कीर्तन में गुरू के लिए युवती व महिलाएं रास्ते भर झाडू लगा एवं फूल बिखेर गुरू के प्रति आस्था प्रकट की। रास्ते भर भक्तों प्रसादी वितरण किया गया। वहीं 24 नवम्बर को गुरूनानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान जसपाल सिंघ छाबड़ा, सेकेट्री जसविंदर सिंघ बग्गा, करतार सिंघ जगजीवन सिंघ, पवन लिखी, रजिन्दर सिंघ छाबड़ा, जसपाल सिंघ तलुजा, सुरजीत सिंघ भरानी, सतनाम सिंघ धनोआ, गगन चोपड़ा, जसपाल सिंघ, सतपाल सिंघ छाबड़ा, भूपेन्द्र सिंघ तलुजा, गुरूमुख सिंघ खनुजा, देवेन्द्र आजमानी, मंजोत सिंघ बिन्द्रा, सतपाल सिंघ आजमानी, अमरजीत सिंघ खालसा, जसविंदर सिंघ देवगन, हरमिंदर छाबड़ा, मंदीप सिंघ ढिल्लो, बलविंदर सिंघ बग्गा, ममता खालसा, राजकौर भावरा, हरप्रीत कौर तलुजा, सिमरन हिन्दूजा, जीत कौर सहित अन्य मौजूद थे।
