छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामकथा महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं – ओंकार साहू
ग्राम रावनगुड़ा में आयोजित त्रि दिवसीय रामकथा महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित रहे विधायक

धमतरी। ग्राम रावनगुड़ा (धमतरी) में आयोजित त्रि दिवसीय रामकथा महोत्सव के समापन अवसर पर सम्मिलित होकर विधायक ओंकार साहू ने श्री रामकथा का पुण्य प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा विधायक का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान श्री राम और रामायण के प्रति श्रद्धा अगाध है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भगवान श्री राम से जुड़े प्रतीकों का सांस्कृतिक पहचान के तौर पर प्रोत्साहन बढ़ा है। भांचा श्री राम के प्रति लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ परियोजना लेकर आई। आगे कहा छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन और मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामकथा महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजन ही हमारी धार्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवंत रखने के साथ ही आने वाली पीढिय़ों को हमारी गौरवशाली परम्पराओं से अवगत कराते हैं।
