Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ के विकास कार्यो के सौगात

प्रदेश में अधोसंरचना, ऊर्जा, शिक्षा, और जनकल्याण के क्षेत्र में जुड़ेगें नए आयाम, भाजपाईयों ने जताया आभार


धमतरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को कई सौगातें दी है। जिस पर भाजपाईयों ने उनका आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री, धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 3 लाख गरीब परिवारों ने अपने नए घरों में प्रवेश कराया है। यह अवसर प्रदेश के विकास और प्रगति का प्रतीक बनकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लिए 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश में अधोसंरचना, ऊर्जा, शिक्षा, और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। अभनपुर से रायपुर तक मेमो ट्रेन का शुभारंभ किया गया। रेल्वे के कई प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई। जनहित में भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास के नये आयाम स्थापित करते हुए हजारो करोड के कार्यो की स्वीकृति दी है। 2 लाख से अधिक घरों तक पाइप के माध्यम से गैस आपूर्ति होगी। अनेक आधुनिक पीएमश्री स्कूलों की स्थापना छत्तीसगढ़ में होगी। हर घर में सोलर पैनल के लिए 70-80 हजार रुपये की सहायता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन ऐतिहासिक परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में नए अवसर और विकास की संभावनाएं उजागर होंगी। ऊर्जा, परिवहन, शिक्षा और अधोसंरचना के इन प्रयासों से प्रदेश का आर्थिक और सामाजिक ताना-बाना और मजबूत होगा। यह दिन छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों के लिए गर्व और उल्लास का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदृष्टि और संकल्प के कारण प्रदेश प्रगति के नए पथ पर अग्रसर हो रहा है। छत्तीसगढ़ के विकास में मिले इस अभूतपूर्व योगदान के लिए हम प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत नीति से प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. जिससे विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने को दिशा में हम तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!