Uncategorized
निशुल्क रक्त जांच बड़ी मानव सेवा- पँ राजेश शर्मा
ओजस्वी नर्सिंग होम में निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन

धमतरी- पोस्ट ऑफिस वार्ड पार्षद की पहल से, ओजस्वी नर्सिंग होम में निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया, यहाँ 200 लोगो के खून की मुफ्त में जांच की गई, पूरी जाँच अनुभवी चिकित्सक डॉ रागिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।इस शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर धर्म प्रेमी, समाज सेवी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा शामिल हुए, पँ राजेश में निशुल्क रक्त जांच को बड़ी मानव सेवा बताते हुए शिविर को सराहना की।
इस मौके पर नगर निगम सभपति कौशल्या देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, योगेश रायचुरा , और विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।साथ मे साहू समाज के विजय साहू, राम कुमार साहू, और समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

