Uncategorized

खेल-वीर रघुवीर धमतरी के बेस्ट स्पोर्ट असेट- पँ राजेश

धमतरी के रघुवीर बघेल ने कड़े मुकाबले में 600 खिलाड़ियों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल हो गए है।​ रघुवीर बघेल ने अपने शानदार खेल के दम पर इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग सीजन-2 के लिए छत्तीसगढ़ की मुख्य टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। ​रायपुर में हुए कड़े ट्रायल में केवल 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ
,इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से लगभग 500 से 600 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया था। इसके बाद रायपुर के सीकर्स रेलवे ग्राउंड में दो दिवसीय (3 और 4 तारीख को) कड़े ट्रायल्स का आयोजन किया गया। इस कड़े मुकाबले और चयन प्रक्रिया के बाद पूरे प्रदेश से केवल 14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में हो पाया।यह एक पूर्णतः राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन नवंबर में देश की सिलिकॉन वैली ‘बेंगलुरु’ में होने जा रहा है। और सोनी टीवी पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।धमतरी के धर्मप्रेमी, समाज सेवी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा ने भी रघुवीर का सम्मान किया, पँ राजेश ने कहा कि रघुवीर हमारे खेल वीर है और धमतरी में स्पोर्ट्स के लिए एक अहम असेट भी है.पूरे एक महीने तक चलने वाले इस महामुकाबले में भारत के 32 राज्यों की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में देश भर के एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी अपने खेल का हुनर दिखाएंगे।​सोनी टीवी पर होगा लाइव प्रसारण
इस बड़े राष्ट्रीय टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी टीवी पर किया जाएगा, जिससे धमतरी और छत्तीसगढ़ के इस लाल को पूरा देश लाइव खेलते हुए देख सकेगा। 600 खिलाड़ियों के बीच से निकलकर टॉप 14 में जगह बनाना रघुवीर की कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि रघुवीर बेंगलुरु में भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।इस मौके पर नगर निगम सभपति कौशल्या देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, योगेश रायचूर, और विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!