Uncategorized

नगरी में भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात


नगरी। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात की 120 वीं कड़ी का नगरी के वार्ड 4 में नगरी के पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम व भाजपा अजजा मोर्चा जिला धमतरी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की छुट्टियों की योजना, जल संरक्षण की सफलता की कहानियां और दैनिक जीवन में फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका सहित कई दिलचस्प विषय पर जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें मिले उल्लेखनीय पत्रों टेक्सटाइल वेस्ट को रोकने के लिए इन्नोवेटिव एफट्र्स और योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। छत्तीसगढ़ में महुआ फूल से बनाये जा रहे पोषक, खाद्य व्यंजन के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए बढ़ती वैश्विक प्रशंसा और दुनिया भर में आयुर्वेद की बढ़ती स्वीकार्यता के बारे में भी बात की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!