Uncategorized

ईद पर कुरूद के ईदगाह मैदान में हुई नमाज, दी गई पर्व की बधाई


कुरुद। रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़े और इबादत में लीन रहने के बाद, कुरूद के मुस्लिम भाइयों ने ईद उल-फि़त्र का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाया। इस खास मौके पर, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों और हिंदू समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को बधाई दी। सोमवार की सुबह ठीक 9.30 बजे ईदगाह मैदान में हाफिज अमानुल्लाह कादरी द्वारा सामूहिक नमाज़ अदा कराई गई। नमाज़ के बाद, सलातो सलाम का नजऱाना पेश किया गया और शांति, अमन, और खुशहाली के लिए दुआएं की गईं। नूरानी यंग कमेटी की ओर से पारंपरिक मीठी सेवइयां परोसी गईं। इसके बाद, सभी लोग कब्रिस्तान और मजारों पर गए और दिवंगत प्रियजनों के लिए फातेहा पढ़ी। इससे पहले, रविवार को ईशा की नमाज़ के बाद, मस्जिद में दस दिनों के एतेकाफ में बैठे ताहिर रज़ा का समाज के प्रमुख अय्युब ख़ान, गफ्फार हलारी, मोज्जम शाहबुद्दीन, शेख युनूस, शेख़ जमील, इस्लाम रज़ा, मुजीब खां आदि ने स्वागत किया। ईद के इस खास दिन पर क्षेत्र के विधायक अजय चन्द्राकर ने भी बधाई दी वहीं विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद मनीष साहू, पूर्व पार्षद खिलेन्द्र चन्द्राकर, चंदन शर्मा आदि ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। इस खुशी के मौके पर हाजी सै.हसन अली, सुलेमान हलारी, शेख बब्बू, हकीम खान, लतीफ उस्मानी, जिकर भाई, कासम अली, जमाल रिजवी, सफी खान, अजीज खां, अमीन हलारी, अहमद भाई, मो.युसूफ, इमरान बेग, इसहाक खां, शेख शाहबुद्दीन, गयासुद्दीन, समसु, अख्तर खान, मेहबूब भाई, फ़ैज़ खान, सलीम गोरी, सरफराज शेख़, रिजवान रिजवी, फरजान, वकार खान, अरमान कुरैशी, जाहिद शेख, रहिम कुरैशी, मुन्ना, जावेद, आबिद भाई आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!