Uncategorized

कांग्रेसियो ने केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम का किया सांधा चौक में भव्य स्वागत

कुरुद. छग शासन के केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम का कोंडागांव प्रवास के दौरान प्रथम आगमन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में सांधा चौक में कांग्रेसियो ने भव्य स्वागत किया गया। आज सुबह 8 बजे सांधा चौक में मोहन मरकाम व उनके साथ आये प्रदेश महासचिव पीयुष कोसरे के आगमन पर कांग्रेसियों ने आतिशबाजी, नारेबाजी व फूलमाला गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्वर साहू, सेवादल जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रवक्ता योगेश कुर्मी,जनपद पंचायत सभापति रविन्द्र साहू,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, पार्षद उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, मंडी बोर्ड व्यापारी प्रतिनिधि हितेंद्र केला, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, बसंत साहू, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार साहू,जितेन्द्र जोशी, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमा शंकर साहू, ब्लाक महामंत्री पप्पू राजपूत, पूर्व सरपंच बहुर राम धु्रव, जीवन दीप सदस्य संतोष प्रजापति, युंका नेता तुकेश साहू, टीका राम धु्व, चोवा राम साहू, हरीश साहू, सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे। श्री मरकाम ने सभी कांग्रेसियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!