Uncategorized

अमन व भाईचारे की दुवाओं के साथ नगरी मे मना ईद पर्व

नपं अध्यक्ष बलजीत छाबडा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, सभापति अश्वनी निषाद, पार्षद राजा पवार ने नगरी ईदगाह पहुंचकर दी बधाई


नगरी। नगरी सिहावा क्षेत्र में सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते हुए खुशियां बांटी। वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो नें भी ईदगाह में मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी। गौरतलब है कि ईदुलफितर एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लिए खुशी का प्रतीक होता है। रमजान के महीने में दिनभर रोजा रहने के बाद, यह त्योहार रात्रि में तरावीह की नमाज के साथ शुरू होता है और विशेष रूप से ईद की नमाज के साथ एक नई शुरुआत का संदेश देता है। नमाज के बाद, लोग मस्जिद के बाहर निकलकर एक-दूसरे से मिलते हैं. वे गले लगकर, हाथ मिलाकर और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। नपं अध्यक्ष बलजीत छाबडा उपाध्यक्ष विकास बोहरा सभापति अश्वनी निषाद पार्षद राजा पवार नगरी ईदगाह पहुंचकर ईद की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!