Uncategorized

यादव समाज के पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर महापौर से की मुलाकात

धमतरी-शहर के विंध्यवासिनी वार्ड एवं दानीटोला वार्ड के यादव समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर महापौर श्री रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाजजनों ने विशेष रूप से सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा।
यादव समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि विंध्यवासिनी वार्ड स्थित माणिकंचन के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर पहल की गई है, जिससे समाज के कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिल सके। उन्होंने महापौर से इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया।महापौर रामू रोहरा ने समाजजनों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के सभी समाजों के विकास एवं उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निगम सदैव तत्पर है।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, पार्षद संजय देवांगन सहित यादव समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!