Uncategorized
उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का ज्योति हरख जैन ने किया स्वागत
नगर विकास के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

भखारा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अरुण साव के आगमन पर नगर पंचायत भखारा-भठेली की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। श्रीमती ज्योति हरख जैन ने नगर की आवश्यकताओं, विकास कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित विषयों को उनके समक्ष रखा और नगर के समग्र विकास के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।